18 Apr 2024, 21:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित और विराट के बीच टी-20 की बड़ी जंग - देखें ये बड़े रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 3:51PM | Updated Date: Sep 16 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 की जंग शुरू हो चुकी है। लेकिन सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और उपकप्‍तान रोहित शर्मा के बीच एक बड़ी जंग देखने को मिलेगी।
 
इस सीरीज में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास मौका होगा जहां वह टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर सकते हैं। टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। दूसरे स्थान पर विराट कोहली 2369 रन के साथ हैं। लेकिन देखना ये है कि कौन पहले 2500 रन पूरा करता है। 
 
रोहित शर्मा -  रोहित शर्मा ने कुल 96 मैच में 2422 रन 32.7 के औसत से बनाए हैं। जहाँ उन्होंने कुल 4 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं। रोहित शर्मा को 2500 रन के आंकड़े को प्राप्त करने के लिए 78 रन की दरकार है।
 
विराट कोहली - विराट कोहली ने कुल 70 मैच में 2369 रन 49.3 के औसत से बनाए हैं। जहाँ उन्होंने कुल 21 अर्धशतक जड़े हैं। विराट को 2500 रन के आंकड़े को प्राप्त करने के लिए 131 रन की दरकार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »