29 Mar 2024, 03:54:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Jio यूजर्स घर बैठे फ्री में देखे टी-20 सीरीज, बस करें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:21PM | Updated Date: Sep 15 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम सात बजे धर्मशाला में खेला जाएगा। लाइव मैच के दौरान यूज़र्स Jio Cricket Play Along गेम खेलकर प्राइज भी जीत सकते हैं। यूज़र्स Jio TV पर तीन टी-20 व तीन टेस्ट मैच को देख सकते हैं। इन सभी क्रिकेट मैचों को Jio TV पर HD में स्ट्रीम किया जाएगा। ध्यान रहे मैच का लुत्फ उठाने के लिए Jio यूजर्स के पास प्राइम मेंबरशिप होनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Jio TV ऐप डाउनलोड करें। Jio TV ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप अपने Jio नंबर के ज़रिए इसमें लॉग-इन कर सकते हैं।
 
लॉग-इन करने के बाद आपको Jio TV ऐप में Jio Cricket HD चैनल दिखाई देगा। इसी चैनल पर आप हिंदुस्तान व दक्षिण अफ्रीका के बीच अगले सीरीज़ के सभी टी-20 इंटरनेशनल व टेस्ट मैच देख सकेंगे। इस गेम को आप मैच देखते-देखते खेल सकते हैं। इस गेम को खेलने के लिए मैच के दौरान यूजर्स को अगली गेंद पर क्या होने वाला है उसे प्रेडिक्ट करना होता है। इससे यूज़र्स को मैच के शिड्यूल, रिज़ल्ट व स्कोर जैसी जानकारी भी मिलती है। इसे माय जियो ऐप(MyJioApp) से एक्सेस किया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »