29 Mar 2024, 04:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट सुनते हैं इस सिंगर के गाने, शिखर धवन ने खोला राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 11:28AM | Updated Date: Sep 15 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर हमेशा गाते हुए नजर आते हैं, यहां तक की गानों की धुन पर डांस करते हुए भी दिखते हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोहली के पसंदीदा गानों का राज सबके सामने खोल दिया। दरअसल, दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया और कोटला के पवेलियन का नाम विराट कोहली के नाम पर रखा गया।  इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ि‍यों समेत कई दिग्‍गज मौजूद थे। 
 
कार्यक्रम में विराट कोहली, शिखर धवन, रवि शास्त्री समेत पूरी टीम इंडिया मैजूद थी। इस मौके पर जब कोच रवि शास्त्री से विराट कोहली के पसंदीदा गानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शिखर धवन को कोहली के साथ बैठा दो और फिर तमाशा ही तमाशा देखते रहो। शास्त्री ने कहा कि धवन विराट के पसंदीदा गानों के बारे में बताएंगे। जब धवन से पूछा गया तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शादी के पहले के गाने या शादी के बाद के। इसके बाद उन्होंने बताया कि जब भी वे दोनों साथ होते हैं तो पंजाबी गाना ही सुनना पसंद करते हैं। खासकर गुरदास मान के और भी कई गाने हैं, जो पुराने पंजाबी गायकों के हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »