28 Mar 2024, 23:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेनली के 94, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:26AM | Updated Date: Sep 15 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ओपनर जो डेनली की 94 रन की शानदार पारी से मेजबान इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 313 रन बना लिए और अपनी बढ़त 382 रन पहुंचाकर ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस दिया। इंग्लैंड को पहली पारी में 69 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली थी। इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोये नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन की समाप्ति तक अपना स्कोर 313 रन पहुंचा दिया। डेनली ने 206 गेंदों पर 94 रन की पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।
 
बेन स्टोक्स ने 115 गेंदों पर 67 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए। जोस बटलर ने 63 गेंदों पर 47 रन में छह चौके लगाए। डेनली ने स्टोक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 127 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डेनली चौथे बल्लेबाज के रूप में टीम के 222 के स्कोर पर आउट हुए। ओपनर रोरी बर्न्स ने 20, कप्तान जो रुट ने 21, जानी बेयरस्टो ने 14 और सैम करेन ने 17 रन बनाये। स्टंप्स के समय जोफ्रा आर्चर तीन और जैक लीच पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आॅफ स्पिनर नाथन लियोन ने 65 रन पर तीन विकेट, पीटर सिडल ने 52 रन पर दो विकेट और मिशेल मार्श ने 40 रन पर दो विकेट लिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »