24 Apr 2024, 01:56:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ का जलवा जारी - तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 2:00PM | Updated Date: Sep 14 2019 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्‍गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ का एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन जारी है।  स्मिथ ने पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में एक और अर्धशतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे अधिक बार लगातार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड अब तक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के नाम था, जिन्होंने 2001 से 2006 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ कुल नौ बार 50 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा किया था। स्मिथ अब इससे आगे निकल गए हैं।
 
स्मिथ ने अपनी 80 रनों की शानदार पारी के साथ लगातार 10वीं बार इंग्लैंड के खिलाफ 50 या उससे अधिक का स्कोर हासिल किया है। इस सूची में तीसरा नाम वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लायड के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही लगातार नौ बार 50 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा किया था। चौथे नम्बर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जैक्स कैलिस हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आठ मौकों पर यह कारनामा किया है। इसके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »