20 Apr 2024, 12:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी आज लेंगे संन्यास, शाम 7 बजे करेंगे बड़ा ऐलान!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:18PM | Updated Date: Sep 13 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी टीम इन दिनों शानदार फार्म में है। विराट कोहली की कप्‍तानी में टीम ने विंडीज में शानदार प्रदर्शन किया। अब टीम इंडिया 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। लेकिन इससे पहले विराट कोहली ने ट्वीटर अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में विराट कोहली और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। तस्‍वीर में विराट क्रिकेट पिच पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी के सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं। 
 
विराट कोहली ने ट्वीट के साथ कैप्शन लिखा, "वो मुकाबला मैं कभी नहीं भूल सकता... वो खास रात थी। इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया था। इसके बाद से ही धोनी के संन्यास की खबरें तेजी से तैरने लगी हैं। इस ट्वीट के बाद ही लोग अनुमान लगाने लगे हैं कि शायद धोनी आज संन्यास लेने वाले हैं। खबरें आने लगी कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज शाम 7 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। यह खबर अचानक से सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई है। कहा जा रहा है कि आज शाम धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। लोग इसे लेकर अलग-अलग ट्वीट कर रहे हैं। 
 
हालांकि बीसीसीआई या धोनी की तरफ से अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों को लग रहा है कि कोहली ने जिस मैच की ये तस्वीर डाली है वह आज के दिन नहीं खेला गया था। इसके अलावा धोनी ने आज के दिन कोई ऐसा कारनामा भी नहीं किया था जिसकी वजह से विराट कोहली उन्हें याद कर रहे हों?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »