29 Mar 2024, 16:46:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्यास पर जादूगर आनंद का बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 11:51AM | Updated Date: Sep 13 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों चारों तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास की खबरें छाई हुई है। धोनी के संन्‍यास पर अब शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद का एक बयान सामने आया है। विश्वनाथन आनंद का कहना है कि धोनी पर छोड़ देना चाहिए कि वह कब संन्यास लेना चाहते हैं। धोनी के संन्यास पर विश्वनाथन आनंद ने कहा, 'धोनी जानता है कि उसके लिए सही निर्णय क्या है और मुझे लगता है कि उसके लिए कुछ भी हासिल करने के लिए नहीं बचा है।'
आनंद ने कहा, 'उनके पास बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उसने वह सब कुछ हासिल कर लिया था, जिसे हासिल करना चाहता था। वह कप्तान के रूप में भारत को दो विश्व कप (2007 विश्व टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) जीता है। वह एक महान कप्तान रहा है। धोनी को क्रिकेट से संन्यास कब लेना है यह उससे बेहतर कोई तय नहीं कर सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'बेशक वह यह जानने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है कि वह क्या चाहता है। लेकिन अगर वह संन्यास लेता है तो उसके हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है। वह करियर शानदार रहा।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »