29 Mar 2024, 00:26:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब रोहित शर्मा की पत्‍नी के साथ पकड़े गए थे विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:19PM | Updated Date: Sep 12 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रोहित शर्मा अपनी शानदार बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वर्ल्‍ड कप 2019 के खत्‍म होने क बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरें काफी आई थी। लेकिन इन खबरों को विराट ने सिरे से खारिज कर दिया था। विराट कोहली ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है। लेकिन आज हम रोहित शर्मा की पत्‍नी रितिका साजदेह और विराट कोहली के बारे में बात कर रहे हैं।
 
बता दें कि 2013 में विराट और रितिका की एक तस्‍वीर सामने आई थी। इस तस्‍वीर के सामने आती ही काफी हंगामा मच गया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बात करीब छह साल पहले 2013 की है। तब कोहली जिम्बाब्वे दौरे पर सीरीज जीतकर लौटे थे और उन्हें मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा वक्त बिताते देखा गया था। कोहली अपनी इस दोस्त के साथ मूवी डेट पर भी गए थे। लेकिन कोहली को एक लड़की साथ देख कैमरे के फ्लैश चमक उठे थे। कोहली को अपनी तस्वीरें खींचे जाने से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन उनके साथ मौजूद मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं बल्कि उस समय स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर के तौर पर काम कर रही रितिका साजेदा ने अपना चेहरा ढंक लिया था।
 
रितिका अपनी तस्वीरें खींचे जाने से सहज नहीं थीं और पहले उन्होंने हाथों से और फिर न्यूजपेपर से चेहरा छिपाने की कोशिश की, लेकिन कोहली के साथ उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई थी। कोहली और रितिका साजदेह की तस्वीर डीएनए अखबार में छपी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली और रितिका की मुलाकात 2010 में एक आईपीएल पार्टी में हुई थी। रोहित की पत्नी रितिका ने 2010 से 2013 तक विराट कोहली की कंपनी के लिए काम किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »