20 Apr 2024, 08:12:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फैंस ने कहा मोटा तो सरफराज अहमद ने घटाया अपना वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 3:47PM | Updated Date: Sep 10 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अपना वजन कम कर लिया है। बता दें कि वर्ल्‍ड कप के दौरान सरफराज अहमद को अपने मोटोप के कारण काफी परेशानी का सामने करना पड़ा था। सरफराज अहमद को अपने मोटापे पर कई कमेंट सुनने पड़े थे। भारत से हार के बाद पाकिस्तान के फैंस ने उन्हें बीच मैदान पर मोटा कह दिया था, लेकिन अब सरफराज अमहद ने अपना मोटापा कम कर लिया है। सरफराज अहमद की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो काफी पतले दिख रहे हैं। सरफराज अहमद की जो फोटो वायरल हुई है उसमें वो काफी फिट दिख रहे हैं, उनका पेट अंदर दिख रहा है। पहली फोटो में सरफराज अहमद पतले दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो वर्ल्ड कप के दौरान की है जिसमें उनकी जर्सी पर उनका पेट दिख रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »