29 Mar 2024, 21:20:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिचेल स्‍टार्क ने लिया विकेट तो उधर पत्‍नी ने लगाया चौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 3:19PM | Updated Date: Sep 10 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशेज सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कुल चार विकेट हासिल किए। पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे जबकि दूसरी पारी में उनको सिर्फ एक ही विकेट मिला। इस एक विकेट को हासिल करने के बाद भी स्टार्क सोशल मीडिया पर छा गए। दरअसल जिस वक्त वह इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे ठीक उसी वक्त उनकी पत्नी एलिसा हीली भी एक मैच खेल रही थी। 
 
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ओपनर हीली रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ शॉट्स लगा रही थी। जिस वक्त स्टार्क ने विकेट चटकाया इत्तेफाक से उसी वक्त हीली ने भी बाउंड्री जमाई। यह वाकया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक वीडिया रविवार से ही छाया हुआ है जिसमें पति और पत्नी क्रिकेट के मैदान एक साथ जलवा बिखेर रहे हैं।
 
यह वीडिया पूर्व ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटर लिजा स्टालेकेर ने शेयर किया है। उन्होंने मैच के दौरान यह वीडियो बनाया जिसमें स्टार्क और उनकी पत्नी एक साथ एक वक्त पर नजर आ रही हैं। स्टार्क जहां विकेट हासिल करते दिख रहे हैं तो उनकी पत्नी चौके लगाने के बाद साथी ओपनर के साथ इसपर बातें करती दिख रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »