25 Apr 2024, 07:43:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

माइकल क्लार्क को हुआ स्किन कैंसर, करवाई सर्जरी, दी यह सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:54PM | Updated Date: Sep 9 2019 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया को 2015 में वनडे वर्ल्‍ड कप जीताने वाले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को स्किन कैंसर है। उनके चेहरे और माथे पर स्किन कैंसर है। माइकल क्लार्क ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर खुद की एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।  क्लार्क ने फोटो में लिखा है- मेरे माथे की सर्जरी हो गई है। इसके साथ ही क्लार्क ने युवाओं को भी कैंसर से बचने के टिप्स दिए।
 
साल 2006 में क्लार्क को पहली बार पता चला था कि उन्हें स्किन कैंसर है और उनके चेहरे और माथे पर ये कैंसर है। रविवार को क्लार्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी कि उनके माथे की सर्जरी हो गई है। ये क्लार्क की चौथी सर्जरी है, इससे पहले उनके चेहरे की भी सर्जरी हो चुकी है। क्लार्क ने अपनी फोटो शेयर करते लिखा कि, 'एक और दिन, एक और स्किन कैंसर की सर्जरी। सभी युवा इस बात का ध्यान रखें कि आप सूरज से खुद को बचाने के लिए सही तरीके अपनाएं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »