20 Apr 2024, 21:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका पर पड़ेंगे भारी - शानदार है रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 12:47PM | Updated Date: Sep 9 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से T-20  सीरीज खेली जाएगी। सीरीज से पहले की खिलाड़ि‍यों में बयानबाजी शुरू हो गई है। इस बीच हम टीम इंडिया के एक ऐसे बल्‍लेबाज के बारे में बता रहे हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदशर्न किया। इस बल्‍लेबाज का नाम रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के लिए मुसीबत बन सकते हैं और इसकी एक वजह यह भी है कि रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 
 
रोहित शर्मा ने अब तक अफ्रीका के खिलाफ 11 टी 20 मुकाबले खेले हैं जिनकी 10 पारियों में 341 रन बनाए हैं। यही नहीं वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक भी जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से दो अर्धशतक भी जड़े हैं । टी 20 प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 39 चौके और 12 छक्के लगाए हैं। 
 
रोहित के बाद भारतीय बल्लेबाज़ में सबसे खतरनाक सुरेश रैना है जिन्होंने 12 मुकाबलों में 339 रन बनाए हैं।रोहित शर्मा को रोकना दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किल रहने वाला है । वैसे भी रोहित शर्मा एक वक्त से शानदार फॉर्म में रहे हैं । उन्होंने हाल ही में वनडे विश्व कप में भी 5 शतक लगाकर सुर्खियों बटोरी थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »