28 Mar 2024, 23:59:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के नाम T-20 में शर्मनाक रिकॉर्ड, बनी पहली ऐसी टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 12:28PM | Updated Date: Sep 9 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज में श्रीलंका को दूसरे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के बाद 3 मैचों की सीरीज पर न्यूजीलैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है। इस हार के साथ ही श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अब श्रीलंका सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारने वाली टीम हो गई है।
 
श्रीलंका से पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की बांग्लादेश की टीम के नाम था। इन टीमों ने 57-57 टी20 मैच हारे हैं, जबकि श्रीलंका अब तक 58 मैच हार चुकी है। श्रीलंका ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कुल 116 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 55 मैचों में जीत मिली है। इसमें दो मैच बेनतीजा रहे हैं।   
 
हैरान करने वाली बात ये है कि श्रीलंकाई टीम साल 2019 में एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीता है। श्रीलंकाई टीम ने इस साल अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच टाई हुआ था, उसमें भी श्रीलंकाई शेरों को मुंह की खानी पड़ी थी। इन सभी मैचों में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा श्रीलंकाई टीम के कप्तान रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »