19 Apr 2024, 18:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनिल कुंबले ने कहा धोनी सम्मानजनक विदाई के हकदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:23AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं पूर्व कोच अनिल कुंबले ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि वह सम्मानजनक विदाई के हकदार हैं और धोनी जब भी संन्यास लेने का फैसला लें तो उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी जानी चाहिए। जुलाई में खत्म हुए आईसीसी विश्वकप के बाद धोनी मैदान ने क्रिकेट से दूर लेकर आराम करने का फैसला किया था। कुंबले ने अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्वकप में धोनी के चयन पर संदेह जताया। धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 टीम हिस्सा नहीं है। गौरतलब है कि धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 में टी-20 विश्वकप जीता था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »