29 Mar 2024, 17:59:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गौथम के कवर के तौर पर जलज को इंडिया ए टीम में किया शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 1:28AM | Updated Date: Sep 9 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना को के गौथम के कवर के तौर पर दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले दो गैरआधिकारिक टेस्ट के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया। भारत ए को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ सोमवार से यहां पहला गैरआधिकारिक टेस्ट मैच खेलना है। केरल के लिए खेलने वाले जलज फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जलज ने दलीप ट्राफी में भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी और सात विकेट लिए थे। इससे पहले भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को एकदिवसीय सीरीज में 4-1 से हराया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »