29 Mar 2024, 13:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत ने धोनी को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 10:08AM | Updated Date: Sep 8 2019 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर और विकेटकीपर ऋषभ पंत धीरे-धीरे टीम में दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले रहे हैं। इस बीच ऋषभ पंत ने अपने आलोचकों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने ने कहा कि क्रिकेट जरूर एक खेल है लेकिन टीम में हिस्सा पाना कोई खेल नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर आपको अपने प्रदर्शन के आधार पर ही जगह मिलती है. एक इंटरव्यू पर धोनी के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं अभी उनकी जगह नहीं ले सकता और यदि अभी 21 साल की उम्र से ही मैंने यह सोचना शुरू कर दिया तो मेरे लिए खेलना बहुत मुश्किल हो जाएगा और मैं अपने खेल से भटक जाऊंगा।
 
ऋषभ पंत ने कहा कि मैं धोनी को अपना मेंटर समझता हूं और अभी तक मैंने जो भी सीखा है वो सब सीनियर से ही सीखा है।  उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी किसी महान खिलाड़ी के बराबर जरूर पहुंच सकता है लेकिन वह कभी भी उसकी जगह नहीं ले सकता। बता दें कि 2017 में अंतरराष्ट्रीय टीम में कदम रखने के बाद से पंत ने कई बड़ी पारियां खेल कर अपनी काबीलियत दिखाई है लेकिन वे अपनी फार्म में निरंतरता बरकरार नहीं रख पाए। पंत भारतीय टेस्ट टीम का भी अहम हिस्सा हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »