29 Mar 2024, 12:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ ने जड़ा दोहरा शतक - ऑस्ट्रेलिया का विशाल स्कोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 6:10PM | Updated Date: Sep 6 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ (211) के बेहतरीन दोहरे शतक और उनकी कप्तान टिम पेन के साथ हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के दूसरे दिन आठ विकेट पर 497 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। स्मिथ ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सलामी बल्लेबाज जो डेनली का विकेट खोकर 23 रन बनाए लिए और वे अब भी ऑस्ट्रेलिया के 497 रन से 474 रन पीछे है। डेनली ने चार रन बनाए। 
 
स्मिथ ने 319 गेंदों में 211 रन की पारी में 24 चौके और दो छक्के लगाए। स्मिथ का साथ कप्तान पेन ने बखूबी दिया और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 145 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। पेन ने 127 गेंदों में आठ चौके के सहारे 58 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 170 रन से आगे खेलना शुरु किया था लेकिन उसने दूसरे दिन ट्रेविस हैड (19) और मैथ्यू वेड (16) को गंवाया। हालांकि इसके बाद स्मिथ और पेन ने चायकाल तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और इंग्लैंड का दर्द बढ़ा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »