24 Apr 2024, 00:57:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के खिलाड़ी ने शख्स को दी जाने से मारने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 3:29PM | Updated Date: Sep 6 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गुजरात के वडोदरा में एक शख्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मुनाफ पटेल ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मुनाफ के खिलाफ वडोदरा के नवापुरा थाने में इस संदर्भ में अप्लीकेशन दी गई है। मुनाफ पटेल के खिलाफ ये आरोप लगाया है वडोदरा के क्रिकेट हित रक्षक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सुरती ने।
 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहा है. उसी की वजह से मुनाफ ने उन्हें धमकी दी है। शिकायतकर्ता देवेंद्र सुरती हैं, जो क्रिकेट हित रक्षक समिति के अध्यक्ष हैं। देवेंद्र ने शहर के नवापुरा पुलिस थाने में जाकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के खिलाफ एक शिकायत दी है। उनका आरोप है कि वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी समिति एक अभियान चला रही है।
 
इस अभियान के दौरान उन्हें मुनाफ पटेल के बारे में कुछ जानकारी मिली। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी और अखबारों में भी कुछ युवा क्रिकेटरों के हवाले से उनके खिलाफ खबर प्रकाशित हो गई थी। देवेंद्र का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मुनाफ पटेल ने उन्हें फोन किया और जान से मारने की धमकी दे डाली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »