28 Mar 2024, 19:35:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात पर विराट का बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 3:22PM | Updated Date: Sep 6 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने हाल ही  में एक खुलासा किया है। विराट कोहली ने खुलासा किया है कि वह अनुष्‍का शर्मा से पहली मुलाकात के दौरान ही उनकी ऊंची सैंडल्‍स को लेकर मजाकिया अंदाज में कमेंट कर दिया था। इससे उन्‍हें बाद में शर्मिंदा होना पड़ा था।
अमेरिकी टीवी के स्पोर्ट्स रिपोर्टर ग्राहम बेनसिंगर से बात करते हुए कोहली ने कहा कि जब अनुष्का शर्मा के साथ वे पहली बार मिले थे, तब वे नर्वस थे। विराट कोहली ने कहा कि जब मैं पहली बार अनुष्का से मिला तो तुरंत मजाक किया। मैंने उस समय काफी नर्वस था और पता नहीं था कि क्या करूं इसलिए मैंने जोक मारा।
 
विराट ने कहा, 'मैं सेट पर खड़ा हुआ था और काफी नर्वस था। मुझे लगा कि मेरा जोक काफी मजाकिया है लेकिन ऐसा नहीं था। मैंने कुछ ऐसा कहा जो सही नहीं था। वह मेरे से बड़ी है और उन्होंने हील्स पहन रखी थीं। वह नियमित तौर पर सेट का इस्तेमाल करती थीं इसलिए काफी कॉन्फिडेट थीं। विराट ने इंटरव्यू में बताया कि अनुष्का और वे दोनों ही मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने अपने करियर में काफी मेहनत की। विराट ने कहा कि हम दोनों साल 2008 में मिले थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »