19 Apr 2024, 20:24:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने पोस्‍ट की तस्‍वीर, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 1:58AM | Updated Date: Sep 6 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने लुक की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिस पर लोग फ्लैट हो गए। वेस्टइंडीज दौरे के बाद कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह किसी अंधेरी जगह पर पानी की जगह धीमी रोशनी में बैठे हैं। उन्होंने स्विम वेअर पहन रखा है और विचार की मुद्रा में बगल देख रहे हैं और उनका अक्स पानी में बन रहा है। लोगों ने इस तस्वीर पर उनकी टांग भी खींची और इसे नए मोटर व्हीकल एक्ट से जोड़कर लिखा, विराट भाई, चालान कट गया क्या? वहीं एक शख्स ने लिखा, अनुष्का ने घर से निकाल दिया है क्या? विराट के फैन इस तस्वीर को देखकर खुश हो गए और तारीफ के पुल बांधने लगे। विराट ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, जैसे ही हम अपने अंदर झांकते हैं, हमें बाहर कुछ ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ती। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »