19 Apr 2024, 11:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ का सीरीज का तीसरा शतक, ऑस्ट्रेलिया मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 12:30AM | Updated Date: Sep 6 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ (नाबाद 173) के सीरीज के तीसरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को चायकाल तक पांच विकेट पर 369 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। चायकाल के समय स्मिथ 263 गेंदों में 20 चौकों की मदद से 173 रन और कप्तान टिम पेन 126 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों ने छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 244 गेंदों पर 145 रन जोड़ डाले हैं। रिकॉर्ड प्रदर्शन कर रहे स्मिथ का इस सीरीज में चार पारियों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने पहले टेस्ट में 144 और 142 तथा दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 92 रन बनाए थे। वह गर्दन में चोट लगने के कारण दूसरी पारी और तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे।
 
अपनी चोट से उबरने के बाद स्मिथ ने इस बार फिर जबरदस्त वापसी की और सीरीज का तीसरा शतक ठोक डाला। स्मिथ के करियर में यह आठवां मौका है जब उन्होंने एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी बार एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह लगातार तीसरी एशेज सीरीज है जब उन्होंने एक सीरीज में 500 रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ ने 60 रन से और ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 170 रन से आगे खेलना शुरु किया था। स्मिथ को उस समय जीवनदान मिला जब उनका स्कोर 118 रन था। लेफ्टआर्म स्पिनर जैक लीच की गेंद पर स्मिथ स्लिप में लपक लिए गए लेकिन गेंद नो बॉल निकली। सुबह ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हैड (19) और मैथ्यू वेड (16) को गंवाया लेकिन इसके बाद स्मिथ और पेन ने चायकाल तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और इंग्लैंड का दर्द बढ़ा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »