19 Apr 2024, 07:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राशिद खान ने रच दिया बड़ा इतिहास - बने दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 3:36PM | Updated Date: Sep 5 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव में एकमात्र टेस्ट मैच आज यानी गुरुवार से खेला जा रहा है। इस मैच में उतरते ही अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने एक नया इतिहास रच दिया है। राशिद खान सबसे कम उम्र में टेस्ट की कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। राशिद खान 20 वर्ष 350 दिन की उम्र में टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। 
इंग्‍लैंड में हाल ही में संपन्‍न 2019 विश्‍व कप में अफगानिस्‍तान के लचर प्रदर्शन के कारण राशिद खान को कप्‍तान सौंपी गई है। वहीं बांग्‍लादेश की कमान अनुभवी स्‍टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन संभाल रहे हैं।
 
राशिद खान ने गुरुवार को टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्‍तान बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड जिम्‍बाब्‍वे के विकेटकीपर तातेंदा टैबु के नाम दर्ज था। टैबु ने 20 साल और 358 दिन की उम्र में जिम्‍बाब्‍वे की अगुवाई की थी। उन्‍होंने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ हरारे में अपनी टीम का नेतृत्‍व किया था। तब टैबु ने 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था, जो इससे पहले भारत के मंसूर अली खान पटौदी के नाम दर्ज था। पटौदी ने 21 साल और 77 दिन की उम्र में भारत की कमान संभाली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »