24 Apr 2024, 21:36:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट को 7 साल के बच्‍चे ने दिया ऑटोग्राफ, बोले वाह...मुस्कुराई अनुष्‍का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 1:59PM | Updated Date: Sep 5 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कहीं जा रहे थे..... तभी विराट की नजर एक 7 साल के बच्चे पर पड़ी, जिससे विराट ऑटोग्राफ मांगते हैं।
 
इसके बाद जब विराट कोहली को ऑटोग्राफ मिल गए तो उन्होंने कहा कि वाह, जरा देखिए, यह शानदार है... इसे देख विराट के पास खड़ी अनुष्का मुस्कुराने लगती हैं। अमित नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मेरा 7 साल का भतीजा, टेस्ट मैच के दौरान जमैका में था।  उसने विराट कोहली को उस समय हैरान कर दिया, जब उनके पास पहुंचकर कहा- क्या आप मेरा ऑटोग्राफ लेना पसंद करोगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »