28 Mar 2024, 19:21:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह फिर आएंगे मैदान पर नजर, बरसाएंगे मैदान पर रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 11:44AM | Updated Date: Sep 5 2019 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाने वाले हैं। युवराज सिंह एक बार फिर मैदान पर रन बरसाते हुए नजर आएंगे। युवराज अबू धाबी में होने वाली टी-10 लीग में धमाल मचा सकते हैं। टी-10 लीग का यह तीसरा सीजन 15 से 24 नवंबर खेला जाएगा। इस लीग में आयोजक पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को शामिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वह और भी कई बड़े-बड़े नामों को इस लीग में शामिल करना चाहते हैं।
 
अभी नामों की पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि अभी बातचीत चल रही है। टी-10 लीग के अध्यक्ष और संस्थापक शाजी उल मुल्क ने स्पोर्टस्टार को बताया, कि वे इस समय 16 पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को साइन करने की योजना बना रहे हैं। 'हमारा फोकस युवराज सिंह को इस लीग का हिस्सा बनाना है। अभी बातचीत की जा रही है और हम युवराज को लीग के लिए साइन अप करने के लिए आश्वस्त हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »