18 Apr 2024, 13:49:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिस्बाह उल-हक बने पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 6:15PM | Updated Date: Sep 4 2019 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पूर्व कप्तान मिस्बाह उल-हक को बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया जबकि पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस टीम के गेंदबाजी कोच होंगे। यह दोनों सभी प्रारूपों में तीन साल के लिए पाकिस्तान की टीम के कोच होंगे। इसके अलावा, मिस्बाह को छह प्रथम श्रेणी क्रिकेट संघों के मुख्य कोचों का नेतृत्व करने के लिए चयनकतरओ का अध्यक्ष भी चुना गया है।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार, मिस्बाह को भर्ती की प्रक्रिया का संचालन कर रहे पांच सदस्यीय पीसीबी पैनल ने सर्वसम्मति से चुना। मई 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मिस्बाह ने कहा, "मैं उन महान लोगों के समूह में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं जिन्होंने पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को कोचिंग दी है। यह एक सम्मान की बात है और उससे ज्यादा यह एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि हम क्रिकेट को जीते हैं।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »