25 Apr 2024, 09:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब छोड़ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे रविचंद्रन अश्विन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 5:22PM | Updated Date: Sep 4 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की सीमित ओवरों की टीम से दो वर्षों से अधिक समय से नजरअंदाज चल रहे और वेस्ट इंडीज में दो टेस्टों की सीरीज में अंतिम एकादश से बाहर रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
 
अश्विन किंग्‍स इलेवन पंजाब की कप्तानी और टीम छोड़कर अगले सीजन में दिल्ली टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। यह माना जा रहा है कि अश्विन आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का दामन थाम सकते हैं जिसके कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। 
 
दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलाहकार सौरभ गांगुली का कहना है कि उनकी टीम के साथ अश्विन के जुड़ने से टीम को फायदा होगा। अश्विन के हटने के बाद किंग्‍स इलेवन पंजाब का नया कप्तान चुना जाएगा जिसके लिए लोकेश राहुल प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। राहुल बतौर ओपनर किंग्‍स इलवेन पंजाब के लिए खेलते हैं।
 
पंजाब टीम ने 2018 की आईपीएल नीलामी में अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। अश्विन ने आईपीएल के दो सीजन 2018 और 2019 में पंजाब की कप्तानी की थी और इन दोनों ही सीजन में अश्विन की कप्तानी में पंजाब एक भी बार प्लेऑफ तक नहीं पहुंची थी। अश्विन की कप्तानी में पंजाब ने दो सत्रों में 12 मैच जीते और 16 मैच हारे हैं। समझा जाता है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अश्विन को लेने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ पायी थी।
 
ट्रेड डील के तहत अश्विन दिल्ली की टीम के साथ जुड़ सकते हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स अश्विन को खरीदने के लिए तैयार है। यदि अश्विन दिल्ली के साथ जुड़ते हैं तो आईपीएल में यह उनकी चौथी टीम होगी। अश्विन इससे पहले चेन्नई , पुणे और पंजाब के लिए खेल चुके हैं। अश्विन ने आईपीएल में अब तक 139 मैच खेले हैं, जिनमें 375 रन और 125 विकेट अपने नाम किए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »