29 Mar 2024, 13:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केएल राहुल बनने वाले हैं टीम के कप्तान....इस दिग्‍गज की होगी छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 2:28PM | Updated Date: Sep 4 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आने वाले दिनों मे आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है...खबर है की आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में कुछ फेरबदल होने वाला है। बताया जा रहा है कि रविचंद्रन अश्विन को कप्‍तानी से हटाया जा सकता है और उनकी जगह अब केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि अश्विन की अगुवाई में पिछले दो सीजनों में टीम ने बढ़िया नहीं किया है इसलिए उन्हें टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। यही नहीं अश्विन अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
 
पिछले कुछ वक्त में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस बारे में बात चल रही है और ट्रेड के जरिए अश्विन जा सकते हैं। बता दें कि केएल राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बतौर ओपनर अपनी सेवाएं देते हैं और उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है यही वजह है कि उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »