19 Apr 2024, 11:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, इस कारण क्रिकेट से भाग रहे दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 2:25PM | Updated Date: Sep 4 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्‍ड कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर है। पहले खुद धोनी ने विंडीज दौरे से खुद को अलग कर लिया था, लेकिन अब धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से बाहर कर दिया गया है। हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर धोनी को बाहर क्‍यों किया गया..क्‍या अब वह संन्‍यास लेंगे..या उन्‍हें फिर मौका दिया जाएगा।
 
इस बात का खुलासा किया खुद चयनकर्ताओं ने किया और उनका कहना था कि धोनी ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के लिए टीम तैयार होने का वक्त दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी ने वादा किया है कि वह अपने करियर पर तभी फैसला लेंगे जब टीम का भविष्य सफल हाथों में होगा। इसके साथ ही इस बात की जानकारी वो पहले चयनकर्ताओं को देंगे। 
 
इस बात के बाद यह तो साफ हो गया कि धोनी अब जानते हैं कि भविष्‍य की टीम इंडिया को तैयार करने का वक्‍त आ गया है और उसके लिए युवाओं को मौका देना होगा। लेकिन अगर कोई और प्‍लेयर ऐसा करता तो वो इस बात के लिए सुर्खियों में आना जरूर पसंद करता लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया और चुपचाप अन्‍य तरीकों से अपने आप को मजबूत करने में लग गए।
 
आज नहीं तो कल टीम इंडिया को धोनी का विकल्‍प तलाशना होगा। शायद यह काम शुरू भी हो गया है और भारतीय क्रिकेट के लिए जरूरी भी है। लेकिन ऐसे में जहन में एक सवाल आता है कि क्‍या धोनी का विकल्‍प मिल जाएगा? क्‍या सच में जो उनका स्‍थान लेगा वो धोनी की तरह ही होगा। इन सब बातों के बारे में अभी कहना जल्‍दबाजी होगा लेकिन इतना साफ है कि धोनी जैसा कप्‍तान मिलना मुश्किल ही नहीं, बहुत मुश्किल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »