24 Apr 2024, 14:21:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बस कंडक्टर का बेटा टीम इंडिया में शामिल, सफल हुई मां की मेहनत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 2:23PM | Updated Date: Sep 4 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नोएडा के ध्रुव चंद जुरेल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। ध्रुव चंद जुरेल के पिता मुंबई बस कंडक्टर हैं। ध्रुव चंद जुरेल को अगले महीने श्रीलंका में यूथ एशिया कप के लिए टीम का कप्‍तान बनाया गया है। 18 साल के ध्रुव जुरेल ने अपनी मां वैदेही अंकोलेकर और परिवार का नाम रोशन किया है। बड़ी बात यह है कि ध्रुव की मां ने जो कष्ट उठाये वो सफल रहे। जब ध्रुव सिर्फ 9 साल के थे, तब उनके पिता विनोद की मृत्यु हो गई थी। वैदेही ने अपने ऊपर ध्रुव को खड़ा किया और उसे इस योग्य बनाया। 
 
ध्रुव बाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्होंने अब तक इंडिया बी अंडर 19 के लिए इंडिया ए अंडर 19 और अफगान अंडर 19 टीम के लिए तीन मैच खेले हैं। जब मुंबई के रिज़वी कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र अथर्व को भारतीय टीम में चुना गया, तो उसने अपने पिता को सबसे अधिक याद किया। भावनात्मक अथर्व ने कहा, 'मैं इस समय अपने पिता को सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं। जब मैं छोटा था, तो वह मुझे बैट, दस्ताने और हेलमेट दिया करते थे ताकि मैं क्रिकेट खेल सकूं। मुझे उन सब की बहुत याद आती है। अब मैं कड़ी मेहनत करूंगा और भारत के लिए खेलूंगा।
 
वैदेही भी ध्रुव के बारे में जानकर बहुत खुश होती है। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने कर्मचारियों और रिश्तेदारों से कई बधाई संदेश मिले। मैं सभी की आभारी हूं। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। अथर्व के जीवन का सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने मुंबई में एक अभ्यास मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को आउट किया। महान तेंदुलकर ने अथर्व को ऑटोग्राफ लगा हुआ चश्मा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »