29 Mar 2024, 01:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोनाली बेंद्रे का दीवाना था ये दिग्‍गज खिलाड़ी - पर्स में रखता था फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:07PM | Updated Date: Aug 23 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बॉलीवुड अभिनेत्री और सोनाली बेंद्रे के बहुत बड़े फैन थे। शोएब सोनाली के प्यार में इस कदर पागल थे कि हर समय उनकी फोटो को अपने पर्स में रखते थे। अक्सर शोएब सोनाली की तस्वीर को निहारते रहते थे। सोनाली की कोई भी फ़िल्म शोएब मिस नहीं करते थे। उन्हें सोनाली का अन्दाज़ बहुत पसंद था। सोनाली की सादगी भी शोएब को दीवाना बना देती थी। दुनियाभर के बैट्समैन को गेंदबाज़ी से चौकाने वाले शोएब ख़ुद ही सोनाली की बॉल पर क्लीनबोल्ड हो गए।
 
एक अख़बार के अनुसार शोएब ने सोनाली से मिलने के लिए फ़िक्सरों तक की मदद ली थी। शोएब अपने इरादे में कामयाब भी हुए थे, लेकिन दोनो के बीच बात नहीं बन पायी थी। शोएब सोनाली बेंद्रे के प्यार में इस क़दर पागल थे कि एक इंटरव्यू में उन्होंने ख़ुद स्वीकार किया था कि अगर सोनाली ने उनका प्रस्ताव ठुकरा टी वह उन्हें किडनैप कर लेंगे। हालांकि उन्होंने यह मज़ाक के तौर पर कहा था। शोएब अख़्तर के अलावा सोनाली के चाहने वालों में मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे भी शामिल थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »