29 Mar 2024, 10:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की भारत की बेटी से शादी, देखें ये खूबसूरत तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 3:22PM | Updated Date: Aug 21 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने भारतीय नागरिक शामिया आरजू से मंगलवार को दुबई में शादी कर ली है। हसन अली भारत की बेटी से शादी करने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले जहीर अब्बास, मोहसीन खान और शोएब मलिक ने भारतीय लड़कियों से शादी की थी। सोशल मीडिया पर हसन अली और शामिया आरजू की फोटोज शेयर की जा रहीं हैं, जिसमें अली शादी के रीति रिवाजों में भाग लेते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में शामिया आरजू लाल जोड़े में नजर आईं।
 
वहीं हसन अली डार्क कलर की शेरवानी में दिखे. दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लग रहे थे। शादी में दोनों के खास दोस्त और परिवार के लोग ही शरीक हुए। शामिया हरियाणा के मेवात की रहने वाली हैं। अली की मुलाकात शामिया से दुबई में हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई और बाद में दोनो ने शादी करने का फैसला किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »