मुंबई। सेना के साथ 2 सप्ताह रहने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वापस दिल्ली लौट चुके हैं। वह लेह से सीधे राजधानी दिल्ली पहुंचे। धोनी के दिल्ली पहुंचने के बाद कई दिनों बाद जैसे ही उनकी बेटी जीवा ने अपने पिता को देखी उसके बाद वह उनसे लिपट गई और धोनी के फैन क्लब ने उनकी और उनकी बेटी की यह भावुक करने वाली तस्वीर शेयर की है। जिस में लंबे समय बाद अपने पिता से मिलते हुए उनकी बेटी उनको गले लगाते हुए दिख रही है।
एक और तस्वीर में धोनी ने एयरपोर्ट पर आम आदमी की तरह जांच करवाते हुए दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वह आम सैनिक की तरह ही धोनी कश्मीर घाटी में तैनात थे। जिसके बाद वह स्वतंत्रता दिवस के पहले नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख चले गए थे। जहां पर आर्मी अस्पताल के मरीजों से भी मिले थे। एक और तस्वीर में धोनी ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।