28 Mar 2024, 22:39:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-रोहित के बीच लगी दिलचस्प रेस - दिसंबर में होगा बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:37PM | Updated Date: Aug 18 2019 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और उपकप्‍तान रोहित शर्मा में अक्‍सर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। विराट जहां विंडीज में दो शतक लगातार खूब छाएं हुए हैं, वही रोहित शर्मा ने वर्ल्‍ड कप में 5 शतक लगातार खूब नाम कमाया था। वहीं अब इन दोनों दिग्‍गजों के बीच एक दिलचस्प रेस लगी हुई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की यह रेस 2019 में सबसे अधिक रन और शतक बनाने को लेकर है।
 
विराट कोहली 2019 में दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 23 मैच में 64.4 की औसत से 1288 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने 25 मैच में 53.56 की औसत से 1232 रन बनाए हैं। विराट कोहली (95.90) का स्ट्राइक रेट भी रोहित शर्मा (95.90) से बेहतर है। 
 
रोहित शर्मा ने इस साल विश्व कप में पांच शतक लगाए। वे इस साल कुल छह शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा 2019 में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर चल रहे हैं। विराट कोहली पांच शतक लगाकर इस मामले में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने हालांकि, इस साल रोहित के मुकाबले एक अर्धशतक ज्यादा लगाया है। इस तरह दोनों बल्लेबाज 50+ पारी खेलने के मामले में बराबरी पर हैं। दोनों ने ऐसी 11-11 पारियां खेली हैं।
 
भारतीय टीम को अब इस साल ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलने हैं। अब इस साल भारत को दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इन्हीं तीन मैचों से यह तय होगा कि साल में सबसे अधिक रन और शतक बनाने के मामले में कौन बाजी मारता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »