24 Apr 2024, 02:32:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ICC ने सचिन तेंदुलकर को लेकर पूछा ऐसा सवाल... भड़क उठे फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:13PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ICC ने ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया जिससे फैंस भड़क उठे। सचिन तेंदुलकर को गुरुवार को आईसीसी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया। 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाले सचिन छठे क्रिकेटर हो गए हैं। आईसीसी ने ट्वीट में पूछा कि क्या सचिन तेंदुलकर दुनिया के महानतम क्रिकेटर हैं, ये सवाल फैन्स को कुछ रास नहीं आया।
 
आईसीसी की तरफ से ट्वीट किया गया, 'लिटिल मास्टर हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले नए इंसान हैं! क्या वो सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर हैं?' फिर क्या था, ट्विटर पर फैन्स ने इस पर जवाब देना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों ने इस सवाल को ही बेतुका बताते हुए लिखा कि ये भी कोई पूछने वाली बात है।
 
'क्रिकेट के भगवान' के नाम से मशहूर तेंदुलकर को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। 46 साल के सचिन इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह पाने वाले छठे भारतीय हैं। उनसे पहले 2018 में राहुल द्रविड़ को ये सम्मान मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »