28 Mar 2024, 21:04:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कपिल देव ने धोनी को किया मैसेज - प्‍लीज संन्यास मत लेना...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 4:11PM | Updated Date: Jul 19 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर गायिका लता मंगेशकर के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव भी महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास ना लेने की गुजारिश कर रहे हैं। कपिल देव का मानना है कि धोनी को अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए, उनके अंदर अभी क्रिकेट का जज्बा बाकी है। वह और अच्छा खेल सकते हैं। टीम इंडिया को उनकी अभी बहुत जरूरत है। बंगाली अखबार आजकल से बात करते हुए कपिल देव ने ये खुलासा किया कि उन्होंने धोनी को मोबाइल पर मैसेज कर उनसे संन्यास ना लेने की अपील की है। कपिल ने बताया, "मैं लंदन में एक होटल में ठहरा हुआ था। मैंने अपने एक दोस्त से कॉफी लाउंज में धोनी के नंबर के बारे में पूछा। मैंने उन्हें फोन नहीं किया लेकिन मैसेज भेजे। 
 
कपिल देव, पूर्व इंडियन टीम कैप्टन मैसेज में मैंने लिखा कि धोनी आपको रिटायर नहीं होना चाहिए। अपना दिमाग गर्म ना होने दें, ये एक पूर्व क्रिकेटर के तौर पर मैसेज है। जब मुझे 1984-85 में ईडन-गार्डन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बाहर कर दिया गया था, तब मैं भी गुस्से में रिटायर होना चाहता था। 
 
धोनी ने खुद ही टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। वह चाहते तो 10 और टेस्ट मैच खल सकते थे. अब 5 सेलेक्टर्स धोनी का भविष्य तय करेंगे, यह बिल्कुल नहीं स्वीकारा जा सकता। जब सचिन तेंदुलकर, सुनील गवास्कर जैसे खिलाड़ी रिटायर होते हैं, तो वह खुद दी तय करते हैं। मैं धोनी से गुजारिश करुंगा कि वह ठंडे दिमाग से अकेले में बैठकर सोचें कि उन्हें क्या करना है और उसके बाद फैसला लें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »