23 Apr 2024, 23:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोटिल होने के बाद शिखर धवन ने पहली बार पकड़ा बल्‍ला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 4:05PM | Updated Date: Jul 19 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह विश्व कप से बाहर हो गए थे। बता दें कि धवन की चोट अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह ने शिखर धवन को बॉटलकैप चैलेंज दिया था। धवन ने भी युवराज का चैलेंज स्वीकार करते हुए इसे अपने ही अंदाज में पूरा किया है। 
 
युवराज सिंह ने यह चैलेंज धवन के साथ पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को दिया था। इस चैलेंज को करते हुए धवन ने ट्वीट में लिखा, युवी पाजी, यह मेरा बॉलकैपचैलेंज है। चोट के बाद मैं पहली बार बल्ला पकड़ रहा हूं। वापसी करना अच्छा लग रहा है।
 
सोशल मीडिया पर बॉटलकैपचैलेंज बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल इस चैलेंज के अनुसार बोतल का ढक्कर बिना हाथ लगाए खोलना होता है। इस चैलेंज को बॉलीवुड के कई सितारों ने किया है और अब क्रिकेटर भी इसमें शामिल हो गए हैं।  शिखर धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट विश्व कप के दौरान मैच में लगी थी। चोट लगने के बाद भी धवन ने शानदार 117 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत की नीम रखी थी। इस मैच के दौरान धवन के हाथ में दर्द और सूजन थी लेकिन उसके बाद भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »