24 Apr 2024, 04:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्यास को लेकर जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 11:30AM | Updated Date: Jul 19 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों हर तरह टीम इंडिया के दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास की खबरें आग की तरह फैली हुई है। इस बीच वेस्‍टइंडीज दौरे को लेकर धोनी को शामिल किया जाएगा या नहीं ये काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी दिन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद धोनी के भविष्य के बारे में खुलासा कर सकते हैं। 
 
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक टीम चयन से पहले चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद धोनी से बात कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने गुरुवार शाम तक उनसे बात नहीं की थी। धोनी 38 साल के हो गए हैं। ऐसे में यह साफ है कि धोनी 2023 का वर्ल्ड कप तो नहीं ही खेलेंगे। ऐसे में चयन समिति चाहती है कि वो युवा खिलाड़ियों को मौका दे और आगामी विश्व कप के लिए तैयार करे। संभावना ऐसी भी जताई जा रही है कि धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं।
 
हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि चयनकर्ता अब भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में धोनी को नजरअंदाज किया जा सकता है। सलेक्टर्स चाहते हैं कि रिषभ पंत को अगले टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप तक ज्यादा से ज्यादा मौका मिले। धोनी का अगले साल भी आईपीएल में खेलना तय है। धोनी ने टी-20 के बेहद ही अनुभवी बल्लेबाज हैं। 2019 में धोनी ने आईपीएल में चेन्नई के लिए 134 स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 416 रन बनाए थे। ऐसे में टी-20 के लिए उन्हें नंजरअंदाज करना चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »