20 Apr 2024, 10:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी और विराट कोहली नहीं ये है टीम इंडिया का बेस्ट कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 11:34AM | Updated Date: Jul 18 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग से जब एक सवाल किया गया कि सौरभ गांगुली, धोनी और कोहली इन तीनों कप्तानों में से सबसे अच्छा कप्तान कौन सा है, तो सहवाग ने सौरव गांगुली सबसे बेस्ट कप्तान बताया। वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि सौरव गांगुली सबसे बेस्ट कप्तान है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेले। मेरा मानना है कि टीम इंडिया के बहुत ही कम ऐसे सदस्य हैं जिनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है।
 
सौरव गांगुली जैसे महान कप्तान ने ही मैच फिक्सिंग के बाद टीम इंडिया का निर्माण किया। आपको बता दें जैसा की वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि यदि आपके पास नई टीम होती है तो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण टीम का नेतृत्व होता है। भले ही वीरेंद्र सहवाग को सौरव गांगुली सबसे बेस्ट कप्तान लगते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमी महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बेस्ट कप्तान और सबसे बेस्ट विकेटकीपर मानते हैं। इतना ही नहीं वह सबसे बेस्ट फिनिशर भी है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनो टूर्नामेंट अपने नाम किए और वह आईसीसी के तीनो टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »