29 Mar 2024, 05:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद भी इंग्‍लैंड में धमाल मचा रहा है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 3:51PM | Updated Date: Jul 16 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया को जहां इंग्‍लैंड में खेले गए वर्ल्‍ड कप से बाहर होना पड़ा वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चले रहे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं। अश्विन इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसमें उनका दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे आर अश्विन ने गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं।
 
अश्विन ने सर्रे के खिलाफ मैच में कुल 12 विकेट झटके। ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में 13 जुलाई को शुरू हुए इस मैच की पहली पारी में अश्विन 33.2 ओवर में 69 रन देर 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में जेमी स्मिथ और जॉर्डन क्लार्क के अर्धशतकों की मदद से सर्रे टीम ने 224 का स्कोर खड़ा तक 348 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 31 ओवर में 75 रन पर 6 विकेट हासिल किए। इस प्रकार अश्विन ने 12 विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »