19 Apr 2024, 18:30:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को टीम इंडिया से बाहर करने की तैयारी, जल्‍द लिया जाएगा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 11:57AM | Updated Date: Jul 16 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में मिली करीबी हार के बाद और धोनी की बल्‍लेबाजी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। हर तरफ महेंद्र सिंह धोनी की संन्‍यास की खबरें आग की तर‍ह चारों और फैली हुई है। अब बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद जल्द ही उनसे बात करेंगे। हालांकि उन्होंने इशारों ही इशारों में यह संकेत दे दिए हैं कि अब धोनी को टीम से बाहर करने का समय आ गया है।
 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लगातार आलोचना जारी है। इस बीच एक धड़ा ऐसा भी है जो उन्हें संन्यास लेने की मुफ्त सलाह दे रहा है तो ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो पूर्व भारतीय कप्तान पर दबाव डालने की बजाए उनके योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें खुद फैसला लेने देने की बात कर रहे हैं।
 
रिपोर्ट में बीसीसीआई से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'हम (बोर्ड अधिकारी) इस बात से हैरान हैं धोनी ने अब तक ऐसा नहीं किया है। ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि हमने विश्व कप में देखा धोनी अब आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। नंबर 6 या 7 पर उतरने के बावजूद वह रन को बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जो टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।'
 
रिपोर्ट में लिखा गया है कि धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए ही उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे से बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि 2020 के टी-20 विश्व कप में चयनकर्ता उन्हें टीम में शामिल करेंगेष ऐसे में यह सही समय है कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से खुद संन्यास ले लें। धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. उन्हें जो कुछ भी हासिल करना था वह कर चुके हैं, इसलिए उन्हें नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »