29 Mar 2024, 20:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी को टीम से धक्के मार कर बाहर निकालना होगा- योगराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 2:19AM | Updated Date: Jul 15 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने युवराज सिंह के संन्यास लेते ही कहा था की विश्वकप के बाद वह कुछ ऐसे खुलासे करेंगे जिससे सभी हैरान रह जाएँगे। टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर विश्वकप से बाहर हो गई है और इसी के साथ योगराज सिंह ने अपने वादे के अनुसार खुलासे करना शुरू कर दिए है। हाल ही में लिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ टीम इंडिया के बारे में काफी सारी जानकारी दी, योगराज सिंह ने कहा की, 'मैं उम्मीद नहीं कर सकता था की रवि शास्त्री इतना घटिया इन्सान हो सकता है। टीम इंडिया में रवि शास्त्री और धोनी ने मिलकर युवराज सिंह को टीम इंडिया से बाहर कर दिया।'

योगराज सिंह ने आगे कहा की, 'यह सिलसिला यही नहीं रुका और उसके बाद रवि शास्त्री यो यो टेस्ट लेकर आए और युवराज से कहा की वह यो यो टेस्ट पास करेंगे तो ही उनको टीम में सलेक्ट किया जाएगा, इसके बाद युवराज ने यो यो टेस्ट पास किया लेकिन उनको टीम में शामिल नहीं किया गय।' योगराज सिंह ने बताया की विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में रविन्द्र जडेजा ने काफी बहादुरी से बल्लेबाजी की लेकिन उस समय धोनी कुछ बड़े शॉट लगा देते तो शायद भारत उस मैच को दो-तीन ओवर पहले ही जीत सकता था।

उन्होंने यह भी कहा की सेमीफाइनल में धोनी ने डाइव भी लगा दी होती तो भी वह रनआउट नहीं होते।' धोनी के संन्यास के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा की, 'महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर, वीरेन्द्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान से रिटायरमेंट नहीं लेने दिया। अगर अब धोनी को मैदान से रिटायरमेंट मिली तो मैं इसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा। जिस तरह से इन बड़े खिलाड़ियों को संन्यास लेने पर मजबूर किया गया ठीक इसी प्रकार से धोनी को टीम से धक्के देकर बाहर निकालना चाहिए। परन्तु मुझे ऐसा लगता है की धोनी खुद संन्यास नहीं लेंगे उसे टीम से धक्के मारकर ही बाहर निकालना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »