20 Apr 2024, 12:53:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा - ये टीम जीतेगी वर्ल्‍ड कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 12:12PM | Updated Date: Jul 14 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्ल्‍ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 12वीं बार विश्व कप में भाग ले रही दोनों ही टीमें अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है।  ऐसे में फाइनल में कौन जीतेगा यह बोल पाना अभी मुश्किल है. ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने नए विश्व चैंपियन को लेकर भविष्यवाणी की है। 
 
शोएब अख्तर ने चित भी अपनी रखी और पट भी अपनी रखी। शोएब ने बड़े आसानी से बोल दिया कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड जाए क्योंकि वह उनकी पसंदीदा टीम है इसी के साथ उन्होंने कहा कि लेकिन इंग्लैंड के जीतने के ज्यादा चांस है। 
 
अख्तर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि 'इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता तो वे कीवी टीम के खिलाफ बड़े रन बनाएंगे। मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोल्स के लिए कीवी लाइनअप को ठोस आधार देना महत्वपूर्ण है। मैं न्यूजीलैंड का समर्थन करता हूं, लेकिन इंग्लैंड फाइनल में पसंदीदा के रूप में जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »