29 Mar 2024, 12:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने छोड़ा आपने ही लोगो का हाथ, अकेले मुंबई पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 2:00AM | Updated Date: Jul 14 2019 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से टीम इंडिया में फूट की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि टीम में दो खेमा बन गया है। वहीं विश्व कप से बाहर होने से रोहित शर्मा सबसे ज्यादा निराश दिखे। मैच के बाद उनकी कई ऐसी तस्वीरें आईं हैं जिसमें वो बेहद उदास दिख रहे हैं। विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा टीम इंडिया को छोड़कर मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड के मैनचेस्टर के एक होटल में ठहरी हुई है। 13 जुलाई को रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। जबकि बाकी टीम 14 जुलाई को भारत वापस आएगी।

कुछ खिलाड़ी दिल्ली, कुछ मुंबई तो कुछ अलग-अलग जगह पहुंचेंगे क्योंकि टिकटों की वजह से टीम को आने में देरी हुई है। दो गुटों में बंट गई है टीम इंडिया, रोहित और विराट का अलग-अलग खेमा, कप्तान और कोच की चलती है टीम में विश्व कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने पांच शतक और एक अर्धशतक की मदद से 600 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि सेमीफाइनल में वो कुछ खास नहीं कर सके। इस मैच में रोहित शर्मा सहित इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाज सिर्फ एक-एक रन ही बना पाए थे और टीम इंडिया को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »