नई दिल्ली। टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में सफर अब खत्म हो गया है। जिसके बाद टीम के खिलाड़ी और फैंस में काफी मायूसी छाई हुई है। यह मायूसी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी साफ नजर आई। मैनचेस्टर से आई विराट और अनुष्का की नई तस्वीर इस बात की गवाह है।
मैनचेस्टर के होटल से बाहर निकलते हुए अनुष्का और विराट की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों काफी उदास नजर आ रहे हैं। विराट ने ब्लू एंड रेड कलर की जैकेट पहनी हुई है और अनुष्का ने ब्लैक कलर की ड्रेस। फोटो में दोनों ही काफी चुप चुप नजर आ रहे हैं।
वैसे अनुष्का पिछले कई दिनों से पति विराट और टीम को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंची हुई थीं। खेल के दौरान भी उन्हें पवेलियन में देखा गया था। मैनचेस्टर से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ भी फोटो क्लिक करवाई थी।