19 Apr 2024, 04:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्यास को लेकर आई बड़ी खबर - BCCI ने भी तोड़ी चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 11:24AM | Updated Date: Jul 12 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यजीलैंड से हारकर बाहर हो जाने के बाद, देश में सिर्फ एक ही बात की चर्चा है, कि क्या अब महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेंगे, अगर लेंगे तो कब लेंगे? चर्चाओं का बाजार गरम है। इस बीच बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना और प्रशासक समिति की सदस्य डायना इडुल्जी ने भी धोनी के संभावित संन्यास को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली 18 रन की हार निराशाजनक है। 
 
धोनी के संन्यास को लेकर डायना इडुल्जी ने कहा कि संन्यास लेना उनका निजी फैसला है। केवल वही यह फैसला ले सकते हैं और केवल उनका शरीर ही इस बारे में बता सकता है। मुझे लगता है कि उनमें काफी क्रिकेट बचा है। टीम के युवा सदस्यों को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है।'
 
उन्होंने कहा कि, ‘टीम अच्छा खेली, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैच दूसरे दिन तक खिंच गया। शुरू में गंवाए तीन विकेटों ने टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया, इसके बाद जडेजा और एमएस धोनी ने अच्छी वापसी कराई। यह बहुत करीब का मामला बन गया था। जडेजा और एमएस धोनी ने जैसा प्रदर्शन किया, वह काबिल ए तारीफ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »