25 Apr 2024, 06:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्‍गज ने की धोनी की तारीफ, कहीं ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 4:06PM | Updated Date: Jul 11 2019 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास का सवाल फिर से उठ खड़ा हुआ है। बुधवार को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद जब कप्तान विराट कोहली मे धोनी के संन्यास लेने को लेकर कहा- "नहीं, उन्होंने अभी तक हमें इस बारे में नहीं बताया है। 
 
धोनी के आउट होते ही सभी समझ गए थे कि अब भारत हार के कगार पर है। एक तरफ जहां कई फैंस और पूर्व क्रिकेटर धोनी का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं 38 साल के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी की तारीफ की है। एमएस धोनी ने कल 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली लेकिन अंत में टीम सिर्फ 18 रन पीछे रह गई। 
 
जहां एक तरफ उनके संन्यास लेने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं तो वहीं अब गिलक्रिस्ट ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि आप आगे कब तक खेलोगे लेकिन आपने जितना भी खेल को दिया उसके लिए आपका बहुत शुक्रिया। मैं आपके धीरज रखने के तरीके और खुद में विश्वास का कायल हूं।  गिलक्रिस्ट ने इसके बाद एक और मैसेज दिया और भारतीय फैंस से आग्रह किया कि वो कोहली एंड कंपनी के साथ बुरा बर्ताव न करें। उन्होंने भारतीय टीम को नंबर 1 टीम बताया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »