24 Apr 2024, 16:55:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अम्पायरों की इस बड़ी गलती की वजह से आउट हुए धोनी - नो बॉल थी गेंद....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 11:56AM | Updated Date: Jul 11 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्‍ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हरा दिया। वर्ल्ड के सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में अम्पायरों ने बड़ी गलती कर डाली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन बनाए जिसके जवाब में टीम इंडिया 221 रनों पर सिमट गई। एक समय टीम इंडिया ने 92 रन देकर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर सातवें विकेट के लिए एम एस धोनी और जडेजा ने 116 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में वापस ला दिया। हालांकि 48वें ओवर में जडेजा 77 रन पर आउट हो गए और 49वें ओवर में धोनी 50 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए।
 
वैसे बता दें धोनी के आउट होने पर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके मुताबिक जिस गेंद पर वो आउट हुए, उस वक्त अंपायरों से बड़ी गलती हुई थी। 48वें ओवर में जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस वक्त न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी 30 गज के घेरे के अंदर थे, लेकिन धोनी जिस गेंद पर रन आउट हुए, उससे एक गेंद पहले न्यूजीलैंड ने फील्डिंग में बदलाव किया और 30 गज के सर्कल के अंदर सिर्फ 3 खिलाड़ी ही रह गए। अगर अंपायर को इस बात का ध्यान रहता तो ये गेंद नो बॉल होती और टीम इंडिया को फ्री हिट मिलती। धोनी आउट भी न होते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »