19 Apr 2024, 21:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आउट होने के बाद भावुक हुए धोनी - माही को देख रोने लगे फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 11:50AM | Updated Date: Jul 11 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड से मैच हारने के बाद टीम इंडिया वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गई। इस हार के साथ ही करोड़ों फैन्स का अपनी टीम इंडिया को वर्ल्डकप उठाते देखने का सपना टूट गया। जब तक महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे, देश की 125 करोड़ जनता की उम्मीदें भी धराशाई हो गई। 
 
रन आउट होने के बाद पहली बार हमेशा 'कूल' रहने वाले धोनी के चेहरे पर निराशा के भाव थे। उनके रियेक्शन हो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे भावुक हैं और टीम की हार से निराश भी। उनके इस रियेक्शन से पूरे देश में लोग रो पड़े। हालांकि, इस निराशा में भी कई फैन्स अपनी टीम के साथ खड़े थे और उनका हौसला बढ़ा रहे थे। 
 
बारिश के कारण यह मैच दो दिन में खेला गया।  टीम इंडिया को 240 का लक्ष्य मिला था लेकिन वह 221 पर ही ऑलआउट हो गए। आउट होने के बाद जब धोनी वापस पवेलियन लौट रहे थे तो पहली बार वो इतना गमगीन दिखे। शायद यह उनका अंतिम विश्व कप हो। धोनी को इस तरह से हताश देख करोड़ों फैन्स भी भावुक हो गए। 
 
भारत की हार के बाद जहां एक तरफ लोग टीम इंडिया की आलोचना कर रहे थे तो वहीं एक धड़ा टीम इंडिया और धोनी के साथ खड़ा नजर आया।  मैच के दौरान रोहित शर्मा, कोहली और धौनी की मायुस तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। #ThankYouMSD ट्विटर के टॉप ट्रेंड में नजर आया। उनकी और रोहित शर्मा की रुआंसी तस्वीरें पोस्ट कर हिम्मत नहीं हारने की अपील की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »