25 Apr 2024, 12:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फाइनल मैच में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में होंगे भगवान!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 11:57AM | Updated Date: Jul 10 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय कोच रवि शास्‍त्री को भरोसा है कि टीम फाइनल तक पहुंचेगी। भारतीय कोच ने कहा कि ग्रुप स्तर पर भले ही भगवान इंग्लैंड के साथ थे, लेकिन अगर अब इस विश्व कप के खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें दुबारा आमने- सामने होती तो इस बार भगवान उनके साथ होंगे।
विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने सात जीत के साथ टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
 
 ग्रुप स्तर पर उसे एक मात्र हार इंग्लैंड के हाथों ही मिली थी। भारत ‌का सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से  और ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड से है। बीसीसीआई ने भारतीय कोच का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शास्‍त्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि ग्रुप स्‍तर पर भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में भगवान इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में था। उन्होंने उम्‍मीद जताई है कि अगर अगले मैच में इंग्लैंड से सामना हुआ तो भगवान हमारे ड्रेसिंग रूम में होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »