29 Mar 2024, 02:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

बंगलादेश ने श्रीलंका दौरे की पुष्टि की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2019 12:41AM | Updated Date: Jul 10 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश ने जुलाई के अंत में होने वाले श्रीलंका दौरे की पुष्टि कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर इसकी घोषणा की है। मार्च में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के मद्देनजर बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा था कि श्रीलंका दौरे पर फैसला सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद लिया जाएगा। बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजाम चौधरी ने कहा था कि वह विदेश मंत्रालय और श्रीलंका में बंगलादेश के उच्चायुक्त से सलाह के बाद श्रीलंका दौरे पर फैसला लेंगे।

 

बीसीबी के मीडिया निदेशक जलाल युनुस ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा की देखरेख के बाद यह फैसला लिया है कि हम कोलंबो में अपने सभी मुकाबले खेलेंगे और टीम इस दौरे के लिए तैयार है।’’ बंगलादेश और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 26 जुलाई से शुरु होगी और सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाऐंगे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »